राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के दिन क्या-क्या होगा?
राम मंदिर (अयोध्या) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के दिन रामलला की 51 इंच ऊंची मूर्ति का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा और उनका श्रृंगार किया जाएगा। सरकार द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, 22 जनवरी को मंडप प्रवेश पूजा, वास्तु पूजा और गणेश पूजा होगी। इसके अलावा वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ भी किया जाएगा।