राम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 4 दिन पहले गुरुवार को मंदिर में रामलला की नई मूर्ति लाई गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट किया, "मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।" भगवान राम के 5-वर्ष के बाल स्वरूप वाली इस मूर्ति का वज़न 1.5 टन और ऊंचाई 51 इंच है।