राम मंदिर समारोह से पहले रामचरितमानस की बढ़ी मांग, गीता प्रेस में पहली बार कम पड़ा स्टॉक
गीता प्रेस (गोरखपुर) के मैनेजर लालमणि तिवारी ने बताया है कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से रामचरितमानस, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड जैसी धार्मिक किताबों की मांग बढ़ी है जिससे गीता प्रेस में पहली बार स्टॉक कम पड़ गया है। बकौल तिवारी, जगह और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते हम मांगों की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।