राम मोहन नायडू..., मोदी कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री
टीडीपी सांसद 36 वर्षीय राम मोहन रायडू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे, वे अबतक के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री होंगे। राम मोहन नायडू पहली बार 2014 में श्रीकाकुलम से सांसद चुने गए, उस समय उनकी उम्र 26 साल थी। इसके बाद वे 2019 में भी सांसद चुने गए और 2024 में भी संसद पहुंचे।