राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने संबंधी याचिका पर 26 जुलाई को सुनवाई करेगा एससी

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर 'राम सेतु' को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 26-जुलाई को सुनवाई होगी। याचिका में न्यायालय से केंद्र सरकार को राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। स्वामी कई बार अपनी याचिका पर सुनवाई का अनुरोध कर चुके हैं।

Load More