राम, हनुमान व रावण के गलत चित्रण को लेकर 'आदिपुरुष' पर लगे बैन: राम मंदिर के पुजारी
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा है कि आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम व हनुमान और राक्षस राजा रावण का गलत चित्रण किया गया है इसलिए उस पर तत्काल बैन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म में रावण का जो स्वरूप दर्शाया गया है वह बिल्कुल गलत है और निंदनीय है।