रामकृष्ण मिशन के नए अध्यक्ष बने स्वामी गौतमानंद, पीएम मोदी ने दी बधाई
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के निधन के बाद स्वामी गौतमानंद महाराज को संघ का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 1929 में बेंगलुरु (कर्नाटक) में जन्मे स्वामी गौतमानंद 2017 से रामकृष्ण मिशन के सह-अध्यक्ष थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी गौतमानंद महाराज को संघ का 17वां अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।