रामजी ने भी सबक सिखा दिया: बीजेपी के फैज़ाबाद सीट हारने पर तेजस्वी यादव
बीजेपी के अयोध्या के राम मंदिर वाली फैज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट हारने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "अयोध्या जीत गए भाई।" उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुस्लिम भाइयों के बारे में इतना ज़हर बोलते थे…रामजी ने भी सबक सिखा दिया।" फैज़ाबाद सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को हराया है।