रामदेव के मोम के पुतले का हुआ अनावरण, न्यूयॉर्क में मैडम तुसाद म्यूज़ियम में होगा स्थापित
योग गुरु रामदेव के मोम के पुतले का दिल्ली में 'मैडम तुसाद न्यूयॉर्क' के एक कार्यक्रम में मंगलवार को अनावरण किया गया। वृक्षासन में बनाए गए पुतले के साथ रामदेव ने पोज़ दिया और पुतले को टीका लगाया। वह ऐसे पहले भारतीय सन्यासी हैं जिनका मोम का पुतला न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में लगाया जाएगा।