रामदेवरा मेले में अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में दी गई करीब ₹10,500 की छूट
राजस्थान सरकार ने जैसलमेर के रामदेवरा तीर्थ के वार्षिक मेले (15-29 सितंबर) में अन्य राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट देने का फैसला लिया है। गौरतलब है, इस मेले में आने वाले यात्री वाहनों को 10 दिन के लिए लगभग ₹17,000/वाहन टैक्स देना पड़ता था लेकिन अब यात्री वाहन संचालकों से ₹6,500/ वाहन लिया जाएगा।