रामनवमी की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र में दो गुटों में हुई झड़प, कई गाड़ियों में लगाई गई आग

रामनवमी की पूर्व संध्या पर छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में दो गुटों के बीच झड़प हो गई जिसके कुछ वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एक गुट ने दूसरे पर पथराव किया था जिसके बाद झड़प हुई। इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों और निजी कारों सहित 13 गाड़ियों में आग लगा दी जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Load More