रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट में जलाए गए 11 लाख दीये
रामनवमी के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मिट्टी के 11 लाख दीये जलाए गए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शहर के रामघाट समेत सभी मठ व मंदिरों को दीयों से सजाया गया। वहीं, रामनवमी पर अयोध्या में रामलला की मूर्ति का 'सूर्य तिलक' भी हुआ जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।