रामनवमी पर एमपी के मंदिर में हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की हुई मौत, मृतकों में अधिकतर महिलाएं
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने के हादसे में घटनास्थल से अब तक 10 महिलाओं समेत 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया, "जिन 19 लोगों को निकाला गया था...उनमें से भी 2 लोगों की मौत हुई है।"