रामनवमी पर हावड़ा में भड़की हिंसा को लेकर अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से बात कर हावड़ा में गुरुवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा को लेकर स्थिति की जानकारी ली है। बकौल रिपोर्ट्स, इलाके में शुक्रवार को भी पुलिसकर्मियों व दुकानों पर पत्थरबाज़ी हुई। बीजेपी सांसद लॉकेट चैटर्जी ने मामले में एनआईए जांच की मांग की है।