रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति के तौर पर बीजेपी के राजनीतिक मकसद पूरे किए: महबूबा मुफ्ती
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय संविधान की कीमत पर बीजेपी के राजनीतिक मकसदों को पूरा किया। उन्होंने ट्वीट किया, "निवर्तमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं...जिसमें भारतीय संविधान को कई बार रौंदा गया...चाहे वह, अनुच्छेद-370, सीएए को रद्द करना हो या अल्पसंख्यकों-दलितों को निशाना बनाना हो।"