राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में राम नवमी का उत्सव बहुत ही बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसी दिन दुनिया वो चमत्कार देखेगी, जिसे मंदिर निर्माण के समय तैयार किया गया है। राम नवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी। इसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी हैं।