रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने पर हमें हॉस्टल से बाहर किया गया: बिहार के छात्र
सीतामढ़ी (बिहार) के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि अयोध्या (यूपी) में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने पर शिक्षकों द्वारा उन्हें ठंड में रातभर हॉस्टल से बाहर रखा गया। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के आरोपों को नकारते हुए बताया कि कुछ छात्र हॉस्टल से बाहर आकर हंगामा कर रहे थे।