रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के मद्देनज़र 22 जनवरी को बंद रहेंगे मनी मार्केट्स

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने घोषणा की है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के मद्देनज़र 22 जनवरी को मनी मार्केट्स बंद रहेंगे। आरबीआई ने कहा कि इस दिन सरकारी प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा व मनी मार्केट्स में कोई लेनदेन और निपटान नहीं होगा। गौरतलब है, 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Load More