रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी भक्ति व प्रगति के नए युग को जोड़ती है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) रामनवमी के अवसर पर कहा, "अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी सदियों की भक्ति और प्रगति व आशा के नए युग को जोड़ती है।" उन्होंने कहा, "आज उन असंख्य लोगों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपना जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।"