रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बिहार में निकाली गई शोभायात्रा में भिड़े दो पक्ष
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद निकाली गई शोभायात्रा में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाज़ी की गई। बकौल पुलिस, एक शख्स के हाथ में चोट लगी है व आरोपियों की पहचान कर ली गई है और फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।