रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रविशंकर प्रसाद समेत कई नेता हुए भावुक, तस्वीरें आईं सामने

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बीजेपी सांसद और इलाहाबाद हाईकोर्ट में रामलला के वकील रह चुके रविशंकर प्रसाद, साध्वी ऋतंभरा, सांसद सोनल मानसिंह और उमा भारती समेत कई नेता भावुक हो गए। प्रसाद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ऐतिहासिक क्षण...जीवन में विरले ही आते हैं।" वहीं, बीजेपी ने X पर लिखा, "रामलला को देखकर भक्त खूब रोए।"

Load More