रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र 22 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के मद्देनज़र 22 जनवरी को राज्यभर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इस दिन राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। लोगों से समारोह वाले दिन बिना निमंत्रण के अयोध्या न आने को कहा गया है।