रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र उत्तराखंड में 22 जनवरी को रहेगा 'ड्राई डे'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र 22 जनवरी को प्रदेश में 'ड्राई डे' होगा। इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने 14-22 जनवरी तक सांस्कृतिक महोत्सव के तहत भव्य आयोजन किए जाने के भी निर्देश दिए।

Load More