रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण मिला है, जाने पर निर्णय नहीं लिया: मायावती

बीएसपी प्रमुख मायावती ने सोमवार को बताया कि उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण मिला है लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते उन्होंने वहां जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा, "इस कार्यक्रम का हम स्वागत करते हैं और आगे बाबरी मस्जिद को लेकर कोई कार्यक्रम होगा तो उसका भी स्वागत करेंगे।"

Load More