रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला: हिमाचल सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "निमंत्रण मिले या न मिले, भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं और हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे।"