रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को यूपी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय व अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने अयोध्या की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए हैं।

Load More