रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जयपुर हेरिटेज में बंद रहेंगी मांस की दुकानें
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन जयपुर हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में मांस की दुकानें बंद रहेंगी। इसको लेकर विधायक गोपाल शर्मा ने आग्रह किया था जिसके बाद मेयर मुनेश गुर्जर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।