रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राजस्थान के मंदिरों में किए जाएंगे क्या-क्या इंतज़ाम?
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी मंदिरों में सत्संग/सुंदरकांड/हनुमान चालीसा का पाठ करवाने के निर्देश दिए हैं। इस दिन राज्य के सभी मंदिरों में अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करने और मंदिर परिसर में सजावट व रोशनी का इंतज़ाम करने के निर्देश दिए गए हैं।