रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या आएंगे नेपाल के लोग: नेपाल के राजदूत
भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा है कि अयोध्या (यूपी) में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए नेपाल के कई लोग आएंगे। उन्होंने कहा, "नेपाल से कई लोग पहले ही राम मंदिर आकर गिफ्ट दे गए हैं...अयोध्या व जनकपुर को सिस्टर सिटी के रूप में बनाने का भी प्रस्ताव है।"