रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में सरयू नदी के किनारे जलाए गए हज़ारों दीप
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले लोगों ने मंगलवार को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हज़ारों दीप जलाए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे होगी। इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य गणमान्यों के नाम शामिल हैं।