रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के गर्भ गृह में की गई पूजा, वीडियो जारी
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की गई जिसका वीडियो सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने यह पूजा की।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की 7 दिवसीय पूजा मंगलवार से शुरू हुई थी।