रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'राम' शब्द के फॉर्मेशन में खड़ी की गईं अमेरिका में दर्जनों कार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विश्व हिंदू परिषद, अमेरिका ने मैरीलैंड (अमेरिका) में 'टेस्ला म्यूज़िकल लाइट शो' का आयोजन किया। इस मौके पर दर्जनों टेस्ला कार 'राम' शब्द के फॉर्मेशन में पार्क हुईं जिसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। इस बीच लोगों ने 'जय श्रीराम' और 'राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की' नारे भी लगाए।