रामलला की मूर्ति को पहनाए गए आभूषणों का क्या महत्व है?
रामलला की मूर्ति को पहनाए गए मुकुट के मध्य में भगवान सूर्य की आकृति बनी है। हृदय में धारण 'कौस्तुभमणि' का महत्व है कि इसे भगवान विष्णु और उनके सभी अवतार अपने हृदय में धारण करते हैं जबकि 'वैजयन्ती' हार विजय का प्रतीक है। वहीं, रामलला के बालक-स्वरूप होने के कारण मूर्ति के पास चांदी के खिलौने रखे गए हैं।