रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार रामनवमी पर परिवार संग पहुंचे अयोध्या, सामने आया वीडियो
अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित भगवान रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज रामनवमी के अवसर पर अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में अरुण का परिवार 'जय श्री राम' कहते हुए नज़र आ रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में अरुण से मुलाकात की थी।