रामलला की सुंदर और मन मोह लेने वाली मूर्ति है, आप धन्य हैं: मूर्तिकार अरुण को लेकर कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने राम मंदिर (अयोध्या) के लिए रामलला की मूर्ति तैयार करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "रामलला की प्रतिमा सुंदर और मन को मोह लेने वाली है। अरुण पर कितना दबाव होगा...स्वयं परमेश्वर को ही पत्थर में थाम लेना। श्रीराम ने आपको स्वयं दर्शन दिए हैं...आप धन्य हैं।"