रामलला के 7 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रारूप हुआ जारी

अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम का प्रारूप जारी हुआ है। इसमें 16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकूटि पूजन, 17 जनवरी को मूर्ति का परिसर प्रवेश, 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल-यात्रा, जलाधिवास व गंधाधिवास और 19 जनवरी को औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास होगा। 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, 21 जनवरी को मध्याधिवास, शय्याधिवास और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Load More