रामलला के दर्शन के लिए गए यूपी के विधायकों-मंत्रियों के काफिले पर बुलडोज़र से हुई पुष्प वर्षा
रामलला के दर्शन के लिए रविवार को अयोध्या जा रहे उत्तर प्रदेश के मंत्रियों-विधायकों के काफिले पर बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में लोगों ने बुलडोज़र से पुष्प वर्षा की जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान लोगों ने 'जय श्रीराम' के नारे भी लगाए। अयोध्या पहुंचने पर विधायकों-मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग राम मंदिर में दर्शन-पूजन किए।