रामलला को महाराष्ट्र के भक्तों ने अर्पित की 80 किलो की 7 फीट लंबी तलवार
महाराष्ट्र के भक्तों के एक समूह ने अयोध्या में रामलला को 7 फीट 3 इंच लंबी और 80 किलोग्राम वज़न वाली तलवार अर्पित की है। मराठा सैनिकों जैसी पोशाक पहने इन भक्तों ने रामलला को तलवार अर्पित करने के बाद 'जय श्री राम' के नारे लगाए। गौरतलब है, 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।