'राम-लीला' के 10 साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने शेयर कीं फिल्म के सेट की कई अनदेखी तस्वीरें
अभिनेता रणवीर सिंह ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, "राम-लीला के 10 साल, जिसने हमारी ज़िंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया।" एक तस्वीर में दीपिका के पैरों में पट्टी जैसा कुछ बंधा हुआ दिख रहा है।