रामानंद सागर की परपोती ने नेटफ्लिक्स के शो के मेकर्स पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के रिऐलिटी शो 'सोशल करेंसी' के मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बकौल साक्षी, उन्हें खाना पाने के लिए अजनबियों से उनकी पीठ खुजलाने और सड़क पर अजीब आवाज़ें निकालने जैसे असहज काम करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा, "इसके बाद कभी...ऐसे बकवास शो का हिस्सा नहीं बनूंगी।"