'रामायण' के सेट से इंदिरा कृष्णा ने शेयर की को-ऐक्टर रणबीर संग तस्वीर, लिखा नोट
अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा ने आगामी फिल्म 'रामायण' के सेट से को-ऐक्टर रणबीर कपूर के साथ अपनी एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "आपकी देखभाल, प्यार, अच्छाई और आपके शानदार जेस्चर के लिए धन्यवाद।" फिल्म में रणबीर भगवान राम बनेंगे और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा भगवान राम की मां कौशल्या की भूमिका में दिखेंगी।