रामायण को काल्पनिक बताने वालों का भ्रम दूर होगा: 'राम सेतु' की प्रशंसा कर एमपी के मंत्री
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेता अक्षय कुमार की 'राम सेतु' फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसे देखकर रामायण को काल्पनिक बताने वालों का भ्रम दूर होगा। उन्होंने कहा, "मिथकों से परे...वैज्ञानिक व तार्किक आधार पर...राम सेतु का निर्माण दिखाया गया है।" अक्षय ने फिल्म की प्रशंसा करने पर मिश्रा का आभार जताया है।