रामायण को समझना नामुमकिन है, अगर कोई ऐसा दावा करता है तो वह झूठा है: निर्देशक ओम राउत
फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत ने इसके संवादों को लेकर जारी विवाद के बीच प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "रामायण इतनी बड़ी है कि किसी के लिए भी इसे समझना नामुमकिन है, अगर कोई इसे समझने का दावा करता है तो वह बेवकूफ है या झूठा है।" उन्होंने कहा, "हम फिल्म को रामायण नहीं 'आदिपुरुष' कह रहे हैं।"