रामायण को सामाजिक विज्ञान की किताबों में शामिल किया जाना चाहिए: एनसीईआरटी पैनल
सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम को संशोधित करने के लिए गठित एनसीईआरटी के पैनल ने रामायण और महाभारत जैसे हिंदू ग्रंथों को स्कूलों में पढ़ाए जाने की सिफारिश की है। पैनल के अध्यक्ष प्रोफेसर सीआई इस्साक ने न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' को बताया कि इतिहास को चार श्रेणियों- शास्त्रीय, मध्ययुगीन, ब्रिटिश और आधुनिक में विभाजित करने का भी सुझाव दिया गया है।