रामायण जैसे ग्रंथ हमारी धार्मिक धरोहर हैं, उनसे छेड़छाड़ गलत है: 'आदिपुरुष' पर अरुण गोविल
पौराणिक शो 'रामायण' में राम बने ऐक्टर अरुण गोविल ने फिल्म 'आदिपुरुष' के टीज़र पर वीडियो शेयर कर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा, "रामायण...महाभारत जैसे ग्रंथ...हमारी धार्मिक धरोहर है...संस्कृति है...मानव सभ्यता के लिए नींव के समान है...इनके साथ छेड़छाड़ करना गलत है।" बकौल ऐक्टर, ये धरोहर जीवन जीने की कला सिखाती है और इससे जीने का आधार मिलता है।