'रामायण' में राम बने अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर देख भावुक हुई महिला, छुए उनके पैर
मुंबई एयरपोर्ट पर टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल के पैर छूती एक महिला का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में महिला अरुण गोविल को दंडवत प्रणाम करती नज़र आईं जबकि अभिनेता हाथ जोड़कर खड़े थे। महिला के साथ मौजूद पुरुष ने भी अरुण के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।