रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस के फरार आरोपियों पर एनआईए ने रखा ₹10 लाख का इनाम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रामेश्वरम कैफे (बेंगलुरु) में हुए ब्लास्ट मामले को लेकर 2 फरार आरोपियों अब्दुल मथीन अहमद ताहा और मुस्सविर हुसैन शाज़िब की तस्वीरें 'X' पर जारी की हैं। एनआईए ने प्रत्येक आरोपी पर ₹10 लाख का इनाम रखा है। इस कैफे में 1 मार्च को धमाका हुआ था जिसमें कम-से-कम 10 लोग घायल हो गए थे।