रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ टाइमर व कच्चा माल किया गया ज़ब्त; सामने आईं तस्वीरें

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में जिस बम ब्लास्ट में कम-से-कम 10 लोग घायल हुए हैं, उसके लिए इस्तेमाल किए गए कच्चे माल की तस्वीरें रिपब्लिक वर्ल्ड को मिली हैं। जांच दल ने कथित तौर पर टाइमर, बैटरी, रिले सर्किट, पैनल और तार जैसे कई सुराग ज़ब्त किए हैं। इन चीज़ों को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है।

Load More