रायगड के भूस्खलन प्रभावितों के लिए बनाए जाएंगे नए घर, ज़मीन की गई चिह्नित: महाराष्ट्र सीएम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि रायगड के भूस्खलन प्रभावितों के लिए स्थाई घर बनाए जाएंगे जिसके लिए ज़मीन चिह्नित की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि 19 जुलाई को हुए इस भूस्खलन में कम-से-कम 27 लोगों की मौत हुई थी।

Load More