रायडू ने कहा- 'आईपीएल 2022 बतौर खिलाड़ी मेरा आखिरी सीज़न होगा'; बाद में डिलीट किया ट्वीट
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने शनिवार को ट्वीट किया कि आईपीएल-2022 बतौर खिलाड़ी उनका आखिरी आईपीएल सीज़न होगा। हालांकि, उन्होंने बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था, "मैंने 13 वर्षों तक 2 महान टीमों का हिस्सा बनकर शानदार समय बिताया...इस अद्भुत सफर के लिए...मुंबई इंडियंस और सीएसके को दिल से धन्यवाद देता हूं।"